इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह बड़ी गिरावट आई है। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहने पर आमजन ने भी राहत की सांस ली है। खबरों के अनुसार, इस सप्ताह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,225 रुपए की गिरावट है।
इससे सोने की कीमत 1.54 लाख रुपए हो गई है। इससे पहले 30 मई को इसकी कीमत 1.56 लाख रुपए थी। वहीं, इस सप्ताह चांदी की कीमत में 6,442 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 2.63 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.57 लाख रुपए हो गया है।
इस साल सोना 21 हजार और चांदी 27 हजार महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलोग्राम थी जो बढ़कर अब 2.57 लाख रुपए हो गई है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







