इंटरनेट डेस्क। चांदी की कीमत में गिरावट का दौर आज भी जारी रहा। आज एक किलो चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। दूसरी और सोने के भाव में आज तेजी आई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 545 रुपए बढ़ गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोने की कीमत बढ़कर 1.56 लाख रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। वहीं आज चांदी के दाम में 2,432 रुपए की गिरावट आई है। इससे आज एक किलो चांदी की कीमत घटकर 2.59 लाख रुपए रह गई है। सोना इस साल 23 हजार और चांदी 29 हजार महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था अब ये बढ़कर 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो से बढ़कर अब 2.59 लाख रुपए हो गई है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का मौका है। आगामी समय में दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा इजाफा हो सकता है।
PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







