इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद अब सोने-चांदी के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, चांदी की कीमत में तो भारी गिरावट देखने को मिली है।
खबरों के अनुसार, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज एक किलो चांदी की कीमत में 19,693 रुपए की भारी गिरावट आई है। आज चांदी की कीमत घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में आज तीन हजार रुपए की गिरावट आई है।
इस दस ग्राम सोने की कीमत घटकर आज 1.58 लाख रुपए हो चुकी की। आपको बता दें कि सोना ऑल टाइम हाई से 106 दिन में 17,962 और चांदी 1,18,433 सस्ती हो चुकी है। 29 जनवरी को सोना दस ग्राम सोन 1.76 लाख रुपए और एक किलो चांदी 3.86 लाख की थी।
PC:goldmarket.fr
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







