इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी कीमतों में आज भी तेजी आई है। चांदी आज एक ही दिन में तीन हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो गई है। वहीं सोना भी पांच सौ से ज्यादा महंगा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 542 रुपए का इजाफा हुआ है।
इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 3,307 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे इस चांदी की कीमत बढ़कर 2.39 लाख रुपए हो गई है। आपको बता दें कि इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
सोना इस साल अब तक 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.39 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







