इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी उछाल आया है। खबरों के अनुसार, आज सोना 1809 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है। वहीं एक ही दिन में चांदी की कीमत भी 6474 रुपए बढ़ गई है।
खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1809 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए हो गई है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1.52 लाख रुपए थी। वहीं एक किलो चांदी की कीमत में आज 6,474 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2.36 लाख रुपए हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए थी।
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आया है। इस साल सोना अब तक 21 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर थी, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच चुकी है। वहीं चांदी इस दौरान छह हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.36 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
PC: etnownews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






