Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की अनुराधा सिंह का निर्विरोध भरतपुर नगर निगम मेयर निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। निर्दलीय मेयर प्रत्याशी विचित्रा सिंह ने अपना नामांकन वापस लेकर अनुराधा सिंह का रास्ता साफ कर दिया है। खबरों के अनुसार, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के साथ करीब दो घंटे तक हुई बातचीत के बाद निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह राज्य मंत्री पर प्रत्याशी का नामांकन वापस करवा करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि डेगाना, कुचेरा में अनैतिक तरीके से भाजपा का चेयरमैन के प्रयास चल रहे हैं। कल भरतपुर में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने धमकाया और आज स्वयं गृहराज्य मंत्री ने पहुंचकर प्रत्याशी का नामांकन वापस करवा दिया।
गहलोत ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के गृह जिले में सरकार के मंत्री जाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। भरतपुर की जनता ने भाजपा को नकार दिया था। वहां 65 में से 20 ही पार्षद जीत पाए थे। इसके बावजूद सरकार और पूरा प्रशासन मिलकर अलोकतांत्रिक तरीके से भाजपा का मेयर बना रहे हैं। भाजपा राजस्थान में सरकार के दुरुपयोग की नई परंपरा डाल रही है। यह राजस्थान के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय स्थिति है।
PC: firstindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV






