इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील के बाद आज फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,855 रुपए गिर गई है।
इससे ये सोना 1.51 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत में आज 2,059 रुपए की गिरावट आई है। इससे एक किलो चांदी का भाव 2.28 लाख रुपए रह गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद 2 दिन में ही चांदी की कीमत में करीब 9,000 रुपए की गिरावट आई है। वहीं सोना भी दो दिनों में 4,500 रुपए सस्ता हो चुका है।
मंगलवार को सोना 2,652 रुपए और चांदी 6,780 रुपए सस्ती हुई थी। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आया है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे। इस दौरान चांदी की कीमत 2.28 लाख रुपए थी। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







