Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी जयपुर में अपना बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणा पत्र 'नगरीय विकास संकल्प पत्र' जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और घोषणा पत्र समिति के संयोजक घनश्याम तिवाड़ी की मौजूदगी में इसे जारी किया गया है। इसके माध्यम से बीजेपी ने प्रदेश के 309 नगरीय निकायों के कायाकल्प का खाका खींचा गया है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, सांसद मंजू शर्मा, जयपुर नगर निगम ग्रेटर की पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा के नगरीय विकास संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी। इसमें शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और आम आदमी की सुविधा को केंद्र में रखा गया है। संकल्प पत्र के माध्यम से ऐलान किया गया कि सभी वर्गों के लिए आगामी 5 सालों में 1 लाख नए आवासीय प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। शहरों में 15 हजार नई स्ट्रीट लाइटें और ई-चार्जिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। वहीं शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे घरेलू बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने और 7 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए जाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा बीजेपी की ओर से कई वादे किए गए हैं।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
#Live :- प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयपुरhttps://t.co/4arcJvaWpw
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 2, 2026
Parmarth TV







