इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम में 1,562 रुपए की भारी गिरावट आई है। इससे ये सोना 1.45 लाख रुपए प्रति दस ग्राम की कीमत पर आ गया है।
31 मई को सोने की कीमत 1.56 लाख थी। इस प्रकार 11 दिन में ही ये सोना11 हजार रुपए सस्ता हुआ है। दूसरी ओर चांदी कीमत में आज इजाफा हुआ है। एक किलो चांदी की कीमत में आज 257 रुपए बढ़ गई है। चांदी की कीमत बढ़कर 2.33 लाख रुपए हो गई है।
अमेरिका और ईरान विवाद के बीच सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थे। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







