इंटरनेट डेस्क। एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरवाट आई है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद के बीच ये आमजन के लिए राहत भरी खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 1 किलो चांदी की कीमत में 3,761 रुपए की गिरावट आई है।
इससे एक किलो चांदी की कीमत घटकर अब 2.65 लाख रुपए हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी आज 1,116 रुपए की गिरावट आई है। इससे इस सोने की कीमत घटकर 1.58 लाख रुपए हो गई है।
आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख और चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। ऑलटाइम हाई से सोने-चांदी कीमतों में भारी गिरावट आ चुकी है। लोगों के पास अभी सस्ता सोना-चांदी खरीदने का मौका है। आगामी समय में इन दोनों धातुओं की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







