इंटरनेट डेस्क। देश में गरीबों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लोगों को राशन कार्ड के माध्यम से फ्री गेंहू भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब राशन कार्ड को लेकर एक बड़ी खबर आई है।
खबर ये है कि आपने कई महीनों से पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) की दुकान से अनाज नहीं लिया है तो आपके राशन कार्ड की सुविधा सरकार की ओर से बंद कर दी जाएगी। सरकार इनएक्टिव और संभावित रूप से डुप्लीकेट राशन कार्ड की पहचान करने के लिए कदम उठा रही है ताकि असली बेनिफिशियरी तक लाभ पहुंचाया जा सके।
खबरों अनुसार, देश के कुछ दूसरे राज्यों में लागू हो रहे नए नियमों के तहत जिन राशन कार्डधारकों ने लगातार छह महीने से राशन नहीं लिया है तो उनके कार्ड को 1 अक्टूबर से कुछ समय के लिए डीएक्टिवेट किया जा सकता है। ऐसे राशन कार्ड धारकों ककी पहचान "साइलेंट कार्डहोल्डर" के तौर पर की जा रही है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







