इंटरनेट डेस्क। हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें कम से कम 20 साल निवेश करने पर आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपए की पेंशन प्रापत कर सकते हैं। आज हम आपको अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
केन्द्र सरकार की इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है। इसके बाद 60 साल की उम्र के बाद निवेशक 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की पेंशन हर महीने हासिल कर सकता है। अटल पेंशन योजना में अगर 18 साल का व्यक्ति जुड़ता है, तो उसे 5000 रुपए महीने वाले पेंशन प्लान के लिए 210 रुपए हर महीने निवेश करने जरूरी होंगे।
वहीं अगर व्यक्ति की उम्र 30 साल है और उनसे 5000 रुपए वाला पेंशन प्लान चुनने के लिए प्रतिमाह 577 रुपए निवेश करने होंगे। इस योजना का लाभ 18-40 साल तक के भारतीय नागरिक ही ले सकते हैं।
PC: timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






