इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने आज के लिए यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस आंधी का सबसे अधिक प्रभाव पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा और उत्तराखंड में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग की ओर से इस राज्यों में लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। इस आंधी के चलते कुछ जगहों पर किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने देश के 3 राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। आगामी 5 से 6 दिनों तक दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है।
पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से कुछ स्थानों पर बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
खासतौर पर बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में मौसम का प्रभाव दिखाई दे सकता है। आज चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी राहत मिलेगी।
PC: ANI
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







