इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरानी नौसेना ने अब होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर पर हमला किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने उसकी नौसेना द्वारा एक सुपरटैंकर को निशाना बनाए जाने का दावा किया है। अमेरिका के साथ जारी विवाद के बीच ईरानी समुद्री नाकेबंदी के नियमों का उल्लंघन करने वाले तेल टैंकरों पर होर्मुज में 48 घंटों के भीतर यह तीसरा बड़ा हमला हुआ है।
खबरों के अनुसार, ईरानी सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि जहाज अपना नेविगेशन सिस्टम और ट्रांसपोंडर बंद करके एक अनधिकृत रास्ते से जलडमरूमध्य को पार करने का प्रयास कर रहा है। नौसेना की बार-बार दी गई चेतावनियों को जहाज ने नजरअंदाज किया था। इसके बाद नौसेना ने सुपरटैंकर पर हमला किया और उसमें आग लग गई। कच्चे तेल के सुपरटैंकर की पहचान अल-मक़ाम मोनरोविया के रूप में हुई है। जो वीडिया सामने आया है उसमें जहाज के इंजन रूम और फनल वाले हिस्से से ऊंची लपटें और काला धुआं निकलता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स की ओर से भी होर्मुज में सुपरटैंकर पर हमले की जानकारी दी गई है। उसने बताया कि एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल लगने के बाद बाहर जा रहे टैंकर में आग लग गई।
आईआरजीसी नौसेना कमांडर अली ओज़माई ने दी थी ये चेतावनी
आईआरजीसी नौसेना कमांडर अली ओज़माई ने हाल ही में एक सख्त चेतावनी जारी की थी। उन्होंने बोल दिया था कि ईरानी रडार और पहचान प्रणालियों से बचने के लिए अपना ट्रांसपोंडर बंद करने वाले किसी भी जहाज को सीधे दुश्मन माना जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







