Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Government Scheme: जल्द ही अन्त्योदय परिवारों को अन्नपूर्णा भंडार के माध्यम से मिलेगी ये चीज! | Parmarth TV

Government Scheme: जल्द ही अन्त्योदय परिवारों को अन्नपूर्णा भंडार के माध्यम से मिलेगी ये चीज! | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान में आगामी समय में अन्त्योदय परिवारों को अन्नपूर्णा भंडार के माध्यम से चीनी भी मिल सकेगी। इस संबंध में भजनलाल सरकार की ओर से विचार किया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार हर वर्ग तक कम दामों में खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि प्रदेश में अन्त्योदय परिवारों को अन्नपूर्णा भंडार के माध्यम से चीनी वितरण प्रारम्भ करने पर विचार किया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए हुए बताया कि सक्षम स्तर पर निर्णय के उपरान्त उचित मूल्य दुकानों पर चीनी आपूर्ति बन्द की गई थी। 

बीपीएल एवं अन्त्योदय परिवारों को प्रति यूनिट 500 ग्राम चीनी के लिए का आवंटन किया जाता था

केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2016-17 तक बीपीएल एवं अन्त्योदय परिवारों को प्रत्येक राशन कार्ड पर प्रति यूनिट 500 ग्राम चीनी के लिए का आवंटन किया जाता था। वर्ष 2017-18 में केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई नई नीति के तहत एक जून 2017 से अन्त्योदय परिवारों को एक किलो चीनी प्रति परिवार प्रति माह दी जा रही थी।

31 मार्च 2021 को चीनी का आवंटन आदेश जारी किया गया था

इससे पहले विधायक कालीचरण सराफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सुमित गोदारा ने जानकारी दी कि 31 मार्च 2021 को चीनी का आवंटन आदेश जारी किया गया था, उसके पश्चात् कोई आदेश जारी नहीं किया गया। 

PC: hindi.news18 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Disclaimer: This content has been sourced and edited from dipr.rajasthan

 

Trending News