Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV डीएचएल एक्सप्रेस की सेवाएं 01 जनवरी से होंगी महंगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें: Bill Gates | Parmarth TV

Government Scheme: युवाओं को स्वयं का बिजनेस स्थापित के लिए सरकार देगी 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण, कर दें आवेदन | Parmarth TV

Government Scheme: युवाओं को स्वयं का बिजनेस स्थापित के लिए सरकार देगी 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण, कर दें आवेदन | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान सरकार की ओर से आमजन के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना भी है। राज्य सरकार की इस योजना के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के एक लाख युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार सेक्टर में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से शत—प्रतिशत ब्याज का पुनर्भरण किया जाएगा। साथ ही, 50 हजार रुपए तक की मार्जिन मनी और सीजीटीएमएसई (सूक्ष्म और लघु उद्यम क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट) शुल्क के पुनर्भरण का भी प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी को इस योजना का शुभारंभ किया था और 15 जनवरी को विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी की गई थी।

योजना के तहत मिलेंगे ये लाभ
राज्य सरकार की इस योजना में कई लाभ मिलेंगे। योजना के तहत 8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपए एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 7.5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, अधिकतम 35 हजार रुपए की मार्जिन मनी भी दी जाएगी। स्नातक, आईटीआई और अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपए तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, 50 हजार रुपए तक की मार्जिन मनी भी दी जाएगी। योजना के लिए अब तक 5,089 लोगों ने आवेदन किया है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From dipr.rajasthan

 

Trending News