इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें हर दिन 2 रुपए से भी कम की बचत पर 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपए की गारंटीड पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
ये योजना प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी, दिहाड़ी मजदूर और छोटे-मोटे काम करने वाले लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है। आज हम आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में जानकारी देने जा हरे रहे हैं।
इसमें निवेश के लिए आपको हर महीने केवल 55 रुपए बचाने होंगे, जो हर दिन 2 रुपए से भी कम है। ये राशि निवेश करने पर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपए की गारंटीड पेंशन मिलेगी। आपको आज से ही इस सरकारी योजना में निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। इस स्कीम के तहत उम्र के हिसाब से हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करवाई जा सकती है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







