Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Government Scheme: 31 मई के बाद नहीं किया जा सकेगा ऐसा, सरकार की डेडलाइन तय, नहीं तो लाभ से रह जाएंगे वंचित | Parmarth TV

Government Scheme:  31 मई के बाद नहीं किया जा सकेगा ऐसा, सरकार की डेडलाइन तय, नहीं तो लाभ से रह जाएंगे वंचित | Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अन्तिम तिथि को बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने दी है। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 31 मई तक आवेदन करने की अपील की है। आवेदन का यह अंतिम अवसर होगा, इसके बाद तिथि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश के छात्र छात्राओं के हित को देखते हुए तिथि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मई 2026 किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विद्यार्थी हित में राज्य से बाहर स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे राजस्थान राज्य के मूल निवासी विद्यार्थियों के लिए पंजीकृत पात्र शिक्षण संस्थाओं को इस वर्ष के लिए विभागीय स्तर से अनुमत कर दिया गया है।

छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें
सामाजिक न्याय मंत्री ने अविनाश गहलोत ने जानकारी दी कि राज्य में स्थित आई.टी.आई. शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के हित में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा अनुसार आई टी आई शिक्षण संस्थानों को भी छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा चुका है। अतः छात्रवृत्ति हेतु समस्त पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें।

दिशा-निर्देश की विस्तृत जानकारी के लिए इन पर करें विजिट
भजनलाल सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि अभ्यर्थी उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं से संबंधित केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देश की विस्तृत जानकारी के लिए www.sjmsnew.rajasthan. gov.in/scholarship या विभागीय वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in भी विजिट करें।

PC:reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News