Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV

LPG: अब ये काम होने के बाद ही मिलेगी एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, तुरंत कर लें | Parmarth TV

LPG: अब ये काम होने के बाद ही मिलेगी एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, तुरंत कर लें | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान में अब बिना ईकेवाईसी के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय भवन में राज्य में घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था तथा पीएनजी कनेक्शनों के विस्तार पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना ई-केवाईसी (e-KYC) के किसी भी उपभोक्ता को एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो और पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिल सके।

साथ ही समीक्षा बैठक में गोदारा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवगठित नगरपालिकाओं को ग्रामीण क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाए, क्योंकि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुकिंग अवधि के बीच अंतराल होता है।

गोदारा ने आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विवाह समारोहों के लिए एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह समारोह के लिए 19 किलोग्राम के दो वाणिज्यिक गैस सिलेंडर तथा शहरी क्षेत्रों में विवाह समारोह के लिए 19 किलोग्राम के तीन वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे लोगों को वैकल्पिक ईंधन की समस्या का सामना न करना पड़े।    

वाणिज्यिक सिलेंडर प्राप्त करने के लिए करना होगा ऐसा
वाणिज्यिक सिलेंडर प्राप्त करने के लिए विवाह के कार्ड को सलंग्न कर संबंधित डीएसओ को आवेदन करना होगा। आवेदन प्राप्त करने के उपरांत डीएसओ द्वारा क्षेत्र की गैस एजेंसी से संपर्क कर वाणिज्यिक सिलेंडरों की व्यवस्था करवाई जाएगी। समीक्षा बैठक में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शनों के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया।

PC:  punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News