इंटरनेट डेस्क। आपने अगर अभी तक भी अपने घर के एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करवाई हैं तो आपको करवा लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए की अंतिम डेट पास में आ चुकी है। कई उपभोक्ता अभी भी ई-केवाईसी नहीं करवाएं है। ऐसे में उनका गैस कनेक्शन कट सकता है।
अभी भी हैं समय
सरकार इसके लिए कई बार डेडलाइन बढ़ा चुकी है। जिन लोगों ने तय समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं करवाई थी उनके पास अभी भी समय है। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है कि ई-केवाईसी करने की डेडलाइन बढ़ाई है, बल्कि पहले भी कई बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है। अब घरेलू गैस उपभोक्ता 14 सितंबर 2026 तक करवा सकते हैं। लेकिन अब मात्र 2 दिन का समय बचा है।
कितनी बार बढ़ाई जा चुकी है समयसीमा?
सबसे पहले इसकी लास्ट डेट 16 अगस्त 2026 थी
इसे बढ़ाकर 23 अगस्त की गई
इसके बाद 31 अगस्त डेडलाइन की गई
फिर 7 सितंबर तक बढ़ाई गई
अब दोबारा 14 सितंबर तक की गई
pc- parbhat khabar







