इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 24 जुलाई 2025 के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। आमजन का पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी किए जाने का इंतजार गुरुवार को भी समाप्त नहीं हुआ है। कीमतों में आज भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.65 रुपए प्रति लीटर ही बनी हुई है। वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर है। कल से लेकर अब तक राजस्थान में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें आज भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर है।
मार्च 2024 में हुआ था राष्ट्रीय स्तर पर अन्तिम बार कीमतों में बदलाव
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का इंतजार कब समाप्त होगा ये आगामी समय ही बनाएगा। लम्बे समय से कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। अन्तिम बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC:kalingatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







