इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। इसी कारण लोगों को अभी महंगाई का सामना करना पड़ेगा। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए देने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 और डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 और डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 और डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
रोजाना सुबह अपडेट होती हैं कीमतें
आपको बता दें कि बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण अभी तक कई चीजों के दाम आसमान छू चुके हैं। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। लोगों को कीमतों में कमी होने का इंतजार है। आमजन का ये इंतजार कब समाप्त होगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
PC:reagent.co.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







