इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। अमेरिका-ईरान विवाद और सप्लाई में संभावित रुकावट की वजह से ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई इस बड़ी तेजी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर ही हैं।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
लोगों को झेलनी पड़ रही है महंगाई की मार
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बदलाव नहीं किया है। लोगों को कीमतों में कमी होने का इंतजार है। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







