इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी कीमतों में कमी नहीं होने से आमजन को राहत नहीं मिली है। देश के कई राज्यों में लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना
आपको बात दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी विवाद के दौरान कई बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा जरूर हुआ है। लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC: abplive
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






