Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

Rajasthan: उपसभापति बनते ही भाजपा नेता ने कहा- जितना लूट सको उतना लूटो, भजनलाल की सरकार है,  वीडियो वायरल | Parmarth TV

Rajasthan: उपसभापति बनते ही भाजपा नेता ने कहा- जितना लूट सको उतना लूटो, भजनलाल की सरकार है,  वीडियो वायरल | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बांसवाड़ा नगर परिषद के उपसभापति के एक वीडियो को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता और बांसवाड़ा नगर परिषद के उपसभापति चंकी शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चंकी शाह ने उपसभापति चुनाव में कांग्रेस के फकरुद्दीन को हराया। इसके बाद चंकी शाह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह खुलकर लूटने की बात कह रहे हैं।

वायरल मीडिया में चंकी शाह बोल रहे हैं कि केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है, राज्य में भी बीजेपी की सरकार है। कोई चिंता की बात नहीं है, देने वाला खुलकर दे रहा है। जितना लूट सको उतना लूटो, भजनलाल की सरकार है।  उनका ये बयान अब सियासी गलियारों में जमकर चर्चा में है। कांग्रेस इस बयान को लेकर  भारतीय जनता पार्टी को ट्रोल किया है। 

कांग्रेस ने ये वीडियो शेयर कर एक्स के माध्यम से कहा कि जितना लूट सको, उतना लूटो, केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है, राज्य में भी बीजेपी की सरकार है, ये बात बीजेपी नेता और बांसवाड़ा नगर परिषद के उपसभापति चंकी शाह ने कही है। चंकी ने मोदी और बीजेपी की नीयत बताई है – देश लूट लो, अपने अमीर दोस्तों की तिजोरी भर दो।

चंकी शाह ने कांग्रेस के फकरुद्दीन को पराजित किया
गौरतलब है कि बांसवाड़ा नगर परिषद में इस बार  भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का तख्ता पलट करते हुए अपना वर्चस्व कायम किया। मुकेश रावत कांग्रेस के गौतम मईडा को 14 वोटों से कर नए सभापति निर्वाचित हुए। वहीं 22 सितंबर को आयोजित उपसभापति चुनाव में चंकी शाह ने कांग्रेस के फकरुद्दीन को पराजित किया। चंकी शाह वार्ड नंबर 37 से पार्षद बने थे।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News