इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को आज भी राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों में कमी नहीं की है। लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। लोगों को आज भी पुरानी कीमतों पर दोनों ईंधनों खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है।
वहीं नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए खर्च करने होंगे। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना
आपको बात दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमत के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे कीमतों को अपडेट किया जाता है। दोनों ईंधनों की कीमतें कब कम होगी ये आने वाला समय ही बताएगा। बढ़ी हुई कीमतें आमजन के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं।
PC: reagent.co.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







