Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Jaipur Municipal Corporation: महापौर पद के लिए मतदान जारी, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक | Parmarth TV

Jaipur Municipal Corporation: महापौर पद के लिए मतदान जारी, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। जयपुर नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदान दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जयपुर मेयर के लिए भाजपा के सुनील कोठारी और कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद सुनीता गुप्ता मावर के बीच मुकाबला है। हालांकि पार्षदों का संख्या बल अधिक होने के कारण सुनील कोठारी का महापौर बनने की संभावना है। महापौर चुनाव के दौरान आज कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए हैं। खबरों के अनुसार, विधायक रफीक खान को निगम में एंट्री नहीं मिलने पर कांग्रेस की ओर से धरना दिया गया। विधायकों के साथ कांग्रेस पार्षद भी धरने पर बैठ गए। रफीक खान के साथ अमीन कागजी भी मौजूद थे।

इससे पहले बीजेपी-कांग्रेस के मेयर दावेदार सुनील कोठारी और सुनीता मावर ने निगम पहुंचकर अपनी-अपनी जीत का दावा किया। बीजेपी पार्षदों को बगरू से बस के जरिए निगम लाया गया। आपको बता दें कि भाजपा उम्मीदवार सुनील कोठारी वार्ड 112 से पार्षद चुने गए हैं। वह भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष, प्रदेश सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुके हैं। हालिया निगम चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को करीब 900 वोटों के अंतर से हराया था। 

चार बार पार्षद रह चुकी हैं सुनीता मावर
दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार पार्षद सुनीता मावर वार्ड 118 से पार्षद चुनी गई हैं। वह चार बार पार्षद रह चुकी हैं। दोपहर बाद तय हो जाएगा कि जयपुर नगर निगम में नया महापौर कौन होगा। हाल ही में निगम के 150 वार्डों में मतदान हुआ था। इसमें से बीजेपी ने 78 सीटों पर और कांग्रेस ने 57 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं निर्दलीयों ने भी एक दर्जन से अधिक सीटों पर कब्जा किया है।

PC: sj
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News