Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए, ये है प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder: सरकार देने जा रही अब 6 फ्री गैस सिलेंडर, जाने कौन से लोग होंगे इसके लिए पात्र | Parmarth TV ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से करेगी देशव्यापी आंदोलन, दीपके ने कर दिया ऐलान | Parmarth TV Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV

एडम गिलक्रिस्ट के बाद Josh Inglis ने वनडे क्रिकेट में हासिल कर ली है ये बड़ी उपलब्धि | Parmarth TV

एडम गिलक्रिस्ट के बाद Josh Inglis ने वनडे क्रिकेट में हासिल कर ली है ये बड़ी उपलब्धि | Parmarth TV

खेल डेस्क। जोश इंग्लिस (103) की शतकीय पारी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को एक विकेट से शिकस्त दी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए। उसकी ओर से सिकंदर रजा ने नाबाद 81, इनोसेंट कैया ने 55 और क्रेग इरविन ने 59 रन की अहम पारियां खेलीं। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अन्तिम ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल लिया।

 मैच में जिम्बाब्वे इतिहास रचने के बेहद करीब था। ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिर चुके थे और आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, तभी नाथन एलिस ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर मैच कंगारू टीम के पक्ष में कर दिया। इसके बाद एलिस और स्पेंसर जॉनसन ने एक गेंद बाकी रहते ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ भी लगाया था शतक
इंग्लिस ने अपनी इस शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 102 गेंदों में 103 रन बनाए और उनकी पारी में 11 चौके शामिल रहे। वह अब वनडे क्रिकेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले केवल दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे पहले एडम गिलक्रिस्ट ही ऐसा कर सके थे। इंग्लिस का ये वनडे में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 120 रन बनाए थे। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ  शतक ने उन्हें गिलक्रिस्ट के बाद इस खास क्लब में शामिल कर दिया है।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News