Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

LPG Cylinder: सरकार देने जा रही अब 6 फ्री गैस सिलेंडर, जाने कौन से लोग होंगे इसके लिए पात्र | Parmarth TV

LPG Cylinder: सरकार देने जा रही अब 6 फ्री गैस सिलेंडर, जाने कौन से लोग होंगे इसके लिए पात्र | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश की सरकारें आम लोगों के लिए कई काम करती रहती है। ऐसे में कुछ सरकारे एलपीजी के बढ़ते दामों के बीच भी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। ऐसे में यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत देने के लिए साल में 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दी है।

इस फैसले की जानकारी 24 सितंबर को विधानसभा में दी गई है, हालांकि इस योजना का फायदा सभी गैस उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा, बल्कि इसके लिए खास कैटेगरी के राशन कार्ड धारकों को ही दिया जाएगा। उमर अब्दुल्ला सरकार के इस फैसले का खास मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के रसोई गैस खर्च को कम करना है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 6 मुफ्त सिलेंडर का फायदा किसे मिलेगा, पैसा कैसे मिलेगा और सरकार की इस योजना में क्या शर्तें हैं, तो आइए जानते हैं इस बारे में।

कौन हैं पात्र
दरअसल, जम्मू-कश्मीर सरकार ने एएवाई के तहत आने वाले परिवारों को साल में 6 फ्री एलपीजी सिलेंडर की लागत देने का फैसला किया है। इस योजना का फायदा जम्मू-कश्मीर के उन परिवारों को मिलेगा, जिनके पास अंत्योदय अन्न योजना  का राशन कार्ड है। यह राशन कार्ड आर्थिक रूप से सबसे कमजोर परिवारों के लिए जारी किया जाता है। 

कैसे मिलेगा 6 फ्री एलपीजी सिलेंडर?
सरकार की ओर से बताई गई जानकारी के मुताबिक, इस योजना के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत लाभार्थी को पहले सामान्य तरीके से सिलेंडर खरीदना होगा। इसके बाद निर्धारित रकम सब्सिडी के तौर पर आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

 

Trending News