इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल पंप पर ग्राहकों और आम जनता के लिए कई जरूरी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वह इनका फायदा नहीं उठा पाते हैं। भारतीय तेल कंपनियों के नियमों के तहत ऐसा होता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि पेट्रोल पंपों पर क्या-क्या सुविधाएं फ्री में दी जाती हैं।
आपको बता दें कि हर पेट्रोल पंप पर गाड़ियों के टायरों में हवा चेक करने और उसे रिफिल करने की मशीन लगी होती है। लोगों के लिए ये सुविधाएं फ्री होती हैं। इसके लिए पंप मालिक या कर्मचारी कोई पैसा नहीं ले सकते हैं। वहीं हर पेट्रोल पंप पर आम लोगों के लिए आरओ या वाटर कूलर का साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाता है।
सड़क यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री को चोट लगने पर आप किसी भी पेट्रोल पंप से फर्स्ट एड किट मांग सकते हैं। पेट्रोल पंप संचालकों को ये उपलब्ध करवाना ही होगा। ऐसा नियमों में प्रावधान है।
PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







