इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार की ओर से सालाना सालाना 6000 रुपए दिए जाते हैं। सरकार ये पैसे पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में देती है।
अब योजना की 22वीं किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे। 22वीं किस्त कब जारी होगी, इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। किस्त हर चार माह के अन्तराल में जारी होती है। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को कोयंबटूर से जारी किया गया था।
इस हिसाब से चार माह का समय फरवरी माह में हो रहा है। इसी कारण से माना जा रहा है कि फरवरी महीने में ही 22वीं किस्त केन्द्र सरकार जारी कर सकती है। अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
PC:punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







