Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV

Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। आज एक अक्टूबर हैं और नए महीने की शुरूआत हो चुकी है। इसके साथ ही कई नियमों में भी बदलाव हुए है। अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो टिकट के साथ अपनी ओरिजिनल आईडी रखना न भूलें। सेंट्रल रेलवे आज 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक एक महीने का स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के दौरान नार्मल टिकटों के अलावा कंसेशन टिकट, तय रिजर्वेशन कोटा, रेलवे पास और अनरिजर्व्ड टिकटों की भी जांच की जाएगी। 

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
सेंट्रल रेलवे का यह स्पेशल अभियान आज 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत रेलवे जोन के अलग-अलग स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट चेकिंग बढ़ाई जाएगी। यह अभियान त्योहारी सीजन से पहले शुरू हो रहा है, जब ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगती है। 

एक टिकट पर कई यात्री हैं तो ये बात याद रखें
परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेन में सफर करने वालों के लिए यह नियम खास तौर पर महत्वपूर्ण है। अगर एक टिकट में कई यात्रियों के नाम हैं, तो उनमें से कम से कम एक यात्री के पास ओरिजनल फोटो आईडी होनी चाहिए। अगर चेकिंग के समय एक भी यात्री के पास जरूरी आईडी नहीं हैं तो सभी यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाला माना जा सकता है।

सिर्फ मोबाइल में आईडी की फोटो रख लेना काफी नहीं
यात्रा के समय सिर्फ मोबाइल में आईडी की फोटो रखने पर निर्भर रहना सही नहीं है। रेलवे के नियमों के तहत जरूरत पड़ने पर ओरिजनल पहचान पत्र दिखाना होता है। इसलिए अगर आपने ट्रेन की टिकट बुक की है तो यात्रा से पहले यह जरूर देख लें कि आपके पास मान्य ओरिजनलआईडी मौजूद है।

pc- indianexpress.com

Trending News