Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV

RBI repo rate: पांच साल बाद कम हुए ब्याज दर | Parmarth TV

RBI repo rate: पांच साल बाद कम हुए ब्याज दर | Parmarth TV

RBI repo rate:  भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कमी की है। पांच साल बाद केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में पहली बार कमी की है।

पिछले दो साल से ज्यादा समय से ब्याज दर साढ़े छह फीसदी पर स्थिर थी। तीन दिन की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की बैठक के बाद रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया।

इस घोषणा के बाद रेपो रेट यानी वह दर जिस पर केंद्रीय बैंक की ओर से कॉमर्शियल बैंकों को कर्ज दिया जाता है 6.50 से घट कर 6.25 फीसदी हो जाएगा। इससे आवास और वाहन के कर्ज की किस्तें कम हो सकती हैं।(RBI repo rate)

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति की बैठक में किए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महंगाई कम होने की वजह से केंद्रीय बैंक ने यह फैसला किया।

also read: दिल्ली में ‘आप’ को सबसे बड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हार

ब्याज दरों में कमी(RBI repo rate)

रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी आवास और वाहन जैसे कर्ज पर अपनी ब्याज दरें कम कर सकते हैं। ब्याज दरें कम होंगी तो आवास की मांग भी बढ़ेगी। सरकार इससे विकास दर में तेजी लौटने की उम्मीद कर रही है।

फैसले की जानकारी देते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा, ‘बीते कुछ समय में महंगाई दर में गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई में और कमी आने का अनुमान है, इसलिए ब्याज दरों को घटाया गया है’।(RBI repo rate)

रिजर्ब बैंक ने मई 2020 में आखिरी बार रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती की थी और इसे चार फीसदी कर दिया था। करीब दो साल तक ब्याज दर इस पर स्थिर रही।

मई 2022 में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया, जो कि मई 2023 में जाकर रुका।

इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में ढाई फीसदी की बढ़ोतरी की और इसे 6.5 फीसदी तक पहुंचा दिया था। अब करीब पांच साल बाद ब्याज दरों में कमी की गई है।(RBI repo rate)

Trending News