इंटरनेट डेस्क। बेटियों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक सुकन्या समृद्धि योजना भी है। आज हम आपको इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें बेटी के नाम पर अकाउंट खुलवाया जाता है।
इस योजना में हर महीने आपको पैसा जमा करवाने होते हैं। ये राशि हर महीने की 5 तारीख तक जमा करवानी होती है। ऐसा नहीं होने पर आपको योजना में मिलने वाला रिटर्न प्रभावित हो सकता है। इस योजना पर 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है।
इसमें फाइनेंशियल ईयर के दौरान न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज की गणना हर महीने की 5 तारीख और महीने के आखिरी दिन के बीच अकाउंट में मौजूद सबसे कम बैलेंस के आधार तय की जाती है। तय तारीख के बाद राशि जमा करवाने पर महीने का ब्याज नहीं मिलेगा।
PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







