इंटरनेट डेस्क। एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाने के लिए चालक द्वारा FASTag का उपयोग किया जाता है। इससे टोल प्लाजा पर कैश देने की जरूरत नहीं होती है। देश में बड़ी संख्या में लोगों ने फास्टैग बनवा रखा है। बहुत से लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि क्या वह एक ही फास्टैग को दो गाड़ियों में उपयोग कर सकते हैं।
आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि फास्टैग को लेकर लागू One Vehicle, One FASTag के तहत हर गाड़ी पर अलग फास्टैग लगा होना आवश्यक है। व्यक्ति एक ही फास्टैग को दो गाड़ियों में इस्तेमाल नहीं सकता है।
आपको बता दें कि हर फास्टैग हर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर यानी आरसी से लिंक होता है। दो गाड़ियां होने पर दोनों गाड़ियों के लिए अलग-अलग फास्टैग लेना होगा। एक ही फास्टैग का इस्तेमाल दो गाड़ियों पर करने पर आपके फास्टैग को ब्लैकलिस्ट तक किया जा सकता है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







