खेल डेस्क। यूएस ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उपलटफेर देखने को मिला है। वर्ल्ड नंबर-3 खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मेंस क्वार्टरफाइनल में अमेरिकी शेल्टन ने डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज को पांच सेट के मुकाबले में 6-7, 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 से हराया। कार्लोस अल्काराज का ग्रैंड स्लैम में चले आ रहे उनकी लगातार 18 जीत का सिलसिला भी रुक गया।
इससे पहले फ्रांसेस टियाफो ने एलेक्स माइकेल्सन को पांच सेट में हराकर तीसरी बार टूर्नामेंट केक सेमीफाइनल में प्रवेश किया । अब अन्तिम चार में टियाफो का सामना हमवतन शेल्टन से होगा।
वहीं महिला एकल में अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने हमवतन एमा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर लगातार तीसरे साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को 7-6, 3-6, 7-6 से हराकर लगातार छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







