इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन मोड़ में आ गई है। उन्होंने इस हादसे के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं।
खबरों के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने एमसीडी को दिल्ली के कई इलाकों में अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाने और सभी सीनियर अधिकारियों को कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं उन्होंने दिल्ली के सभी पीजी हॉस्टलों की गहन जांच के भी निर्देश भी अधिकारियों को दे दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को बिल्डिंग रिकॉर्ड की जांच कर यह पता लगाने का निर्देश दिए है।
आपको बात दें कि सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने हादसे में बुधवार को सुधांशु नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। इससे हपले पहले बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटे महेश और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज को गिरफ्तार किया गया था।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







