इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को भी इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 355 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे दस ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत में आज 1,891 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी कीमत बढ़कर 2.36 लाख रुपए हो गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आया है। इस साल सोना अब तक 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
वहीं 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए थी, जो अब 2.36 लाख रुपए पर पहुंच गई है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है।
PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







