इंटरनेट डेस्क। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 11 साल में पहली बार अमेरिका की यात्रा की है। अमेरिका पहुंचने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़ते हुए उनका ज्वाइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पर खुद स्वागत किया।
इस दौरान उन्हें रेड कार्पेट बिछाकर औपचारिक सम्मान दिया। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं। दूसरी और शी जिनपिंग के साथ भी उनकी पत्नी पेंग लियुआन मौजूद रहीं। डोनाल्ड ट्रंप चौंकाने वाला कदम उठाते हुए एयरपोर्ट पर खुद शी जिनपिंग का स्वागत करने पहुंचे। किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का सीधे एयरपोर्ट जाना आम नहीं है।
आज रात व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग के सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दुनिया के दोनों दिग्गज नेताओं के बीच द्वपक्षीय बातचीत होगी। इस बैठक में ट्रंप और जिनिपंग के बीच व्यापार, टैरिफ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ताइवान और रूस से जुड़े मुद्दों पर बात हो सकती है।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







