Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

अमेरिका ने कर दी है ईरान में सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, ईरान ने भी दिया करारा जवाब | Parmarth TV

अमेरिका ने कर दी है ईरान में सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, ईरान ने भी दिया करारा जवाब | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान जंग समाप्त होने के स्थान पर बढ़ती ही जा रही है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। इसी के तहत अमेरिका की ओर से आज तड़के ईरान में सैन्य ठिकानों पर एक बार फिर एयरस्ट्राइक की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से इस एयरस्ट्राइक की पुष्टि कर की गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट, रक्षा ठिकाने और सिस्तान-बलूचिस्तान में 388वीं ब्रिगेड की बैरक को निशाना बनाया गया।

इसके जवाब में ईरान की ओर से भी बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किया गए हैं। ईरान ने खुद इसका दावा किया है। बहरीन और कुवैत में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया, जबकि जॉर्डन ने तीन ईरानी मिसाइलें मार गिराने की जानकारी दी।

रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दे डाली है ये धमकी

इस बीच ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर अमेरिका पीछे नहीं हटता, तो ईरान बड़े सैन्य टकराव के लिए तैयार है। वहीं, रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने धमकी दे डाली है कि जरूरत पड़ी तो मिडिल-ईस्ट से तेल और गैस का निर्यात भी रोका जा सकता है।

उसने दावा किया है कि उसने कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका-ईरान जंग दुनिया के देशों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसका प्रभाव भारत सहित सहित कई देशों पर पड़ रहा है।  सभी देश यही चाहते हैं कि ये जंग किसी ने किसी प्रकार से थम जाए।

PC: jansatta 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News