Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से संघीय बंदूक कानून को पलटने वाला प्रस्ताव पारित | Parmarth TV

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से संघीय बंदूक कानून को पलटने वाला प्रस्ताव पारित | Parmarth TV

US House of Representatives :- अमेरिका में सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं के बीच प्रतिनिधि सभा ने एक ऐसा प्रस्ताव पारित किया है, जो हथियारों की बिक्री से जुड़े नियमों को सख्त बनाने वाले बाइडन प्रशासन के कानून को पलट देगा।

रिपब्लिकनों के बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा में यह प्रस्ताव 210 के मुकाबले 219 मतों से पारित हो गया। प्रस्ताव पर मतदान के दौरान रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन प्रशासन पर ‘कार्यकारी शक्तियों का दुरुपयोग करने’ का आरोप लगाया। वहीं, डेमोक्रेट सांसदों ने इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘लोगों की हत्या में मददगार साबित होगा।’

प्रतिनिधि सभा में दो डेमोक्रेट सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में, जबकि दो ने इसके खिलाफ मतदान किया। रिपब्लिकन सांसद एंड्रयू क्लाइड द्वारा पेश यह प्रस्ताव अब सीनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अगर सीनेट इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देती है, तो राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसके खिलाफ वीटो का इस्तेमाल करने का संकल्प लिया है।

राष्ट्रपति के वीटो को पलटने के लिए प्रतिनिधि सभा और सीनेट में दो-तिहाई सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी। शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो द्वारा इस साल में जनवरी में जारी नये नियमों के तहत बंदूकों को शॉर्ट-बैरल राइफल के समान माना गया है, जिसकी बिक्री और इस्तेमाल पर 1930 के दशक से ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। (भाषा)

Trending News