Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Diwali Saral Puja Vidhi: घर पर लक्ष्मी पूजा करने की सरल विधि, पंडित जी की भी आवश्यकता नहीं

Diwali Saral Puja Vidhi: घर पर लक्ष्मी पूजा करने की सरल विधि, पंडित जी की भी आवश्यकता नहीं

लक्ष्मीजी के साथ ही गणेशजी की पूजी का विशेष महत्व है। इसी पूजा में साफ दीपक रखें, उनकी पूजा करें, उनमें तेल तथा फूल बत्ती रखें। पूजा पूरी होने के बाद इन्हीं दीपक को जलाएं और घर से अलग-अलग स्थानों पर रखें।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 27 Oct 2024 03:03:09 PM (IST)

Updated Date: Thu, 31 Oct 2024 02:55:17 PM (IST)

दीवाली के दिन लक्ष्मीजी की पूजा का विशेष महत्व है।

HighLights

  1. लक्ष्मी पूजा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें
  2. पूजा के समय घर के सभी दरवाजे खुले रखें
  3. दीवाली की पूजा के दौरान मन शांत रखें

धर्म डेस्क, इंदौर (Diwali 2024)। घर-घर दीवाली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि को लेकर दुविधा की स्थिति है। कहीं 31 अक्टूबर तो कहीं 1 नवंबर को दीवाली मनाई जाएगी।

दीवाली किसी भी दिन मनाई जाए, लेकिन पूजा का महत्व कम नहीं हो जाता है। यहां हम आपको घर पर दीवाली पूजा की आसान विधि बताएंगे। इसके लिए घर पर किसी पंडित को भी बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी।

naidunia_image

घर पर लक्ष्मी जी की पूजा कैसे करें?

  • दीवाली वाले दिन सुबह जल्दी उठे। घर की साफ-सफाई के बाद स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पंचांग में दिन का चौघड़िया देखें और तय करें कि किस शुभ मुहूर्त में पूजा करना है।
  • शुभ मुहूर्त शुरू होने तक सभी जरूरी सामग्री जुटा लें। पूजन सामग्री की लिस्ट नीचे दी गई है। पूजा स्थल पर लक्ष्मी जी के साथ ही भगवान गणेश की तस्वीर भी रख लें। स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें।
  • पूजा स्थल पर एक चौकी तैयार करें। इस पर लाल या सफेद कपड़ा बिछाएं। इसी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर रखें। स्वयं आसन बिछाकर बैठे। सबसे पहले शुद्ध जल छिड़कें।
  • इसके बाद अबीर, गुलाल से गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करें। अक्षत चढ़ाएं। फूल अर्पित करें। नारियल चढ़ाएं। धूप-अगरबत्ती लगाएं। घी का दीपक जलाएं। संभव हो तो पूजा में गंगाजल रखें।
  • भोग में सफेद रंग की मिठाई का उपयोग करें। पंचामृत भी तैयार करें। भोग लगाएं। साथ में पान का पत्ता भी चढ़ाएं। आरती करने से पहले ध्यान लगाएं। मन ही मन माता लक्ष्मी और गणेश जी ध्यान न करें।
  • लक्ष्मी पूजा में कुछ खास फलों का भोग लगाया जाता है। जैसे- गन्ना अनिवार्य रहता है। इसके अलावा सिंघाड़ा, केला, सेब और अमरूद का भोग भी लगाया जाता है। घर में बनी चीजों का भोग भी लगा सकते हैं।
  • आरती के लिए अलग थाली तैयार करें। इसमें घी का दीपक रखें। कपूर भी शामिल करें। परिवार के सभी सदस्यों की पूजा पूरी होने के बाद सभी मिलकर आरती करें। पहले गणेश जी और फिर लक्ष्मी जी की आरती गाएं।
  • सभी लोग बारी-बारी से आरती लें। फिर प्रसाद ग्रहण करें। पूजा में रखें दीपक जलाएं और घर में अलग-अलग स्थानों पर रखें। इसके बाद आतिशबाजी करें। सभी मिलकर भोजन करें।

naidunia_image

गहनों और रत्नों की पूजा

लक्ष्मी जी की पूजा में घर में रखें गहनों और रत्नों को भी शामिल करें। कुछ लोग चांदी का सिक्का खरीदते हैं। इनको भी पूजा में शामिल करके पूजा करें। पहले दूध से साफ करें, फिर कुमकुम व अक्षत लगाएं।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की सामग्री (Diwali 2024 laxmi Puja samagri)

  • माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर
  • कुमकुम, पीला सिंदूर, रोली, सुपारी, नारियल, अक्षत
  • अशोक और आम के पत्ते
  • हल्दी, दीप-धूप, कपूर, रुई, कलावा, अगरबत्ती
  • मिट्टी के दीपक और पीतल का दीपक
  • दही, शहद, गंगाजल, फूल, फल, गेहूं-जौ, दूर्वा
  • सिंदूर-चंदन, पंचामृत, बताशे, खील
  • लाल या पीले वस्त्र
  • लकड़ी की चौकी
  • कमल गट्टे की माला
  • कलश, शंख, थाली, चांदी का सिक्का
  • बैठने के लिए आसन और शुद्ध जल आदि।
  • गन्ना, केला, सेब, सिंघाड़ा
Trending News