एडमंटन में फर्स्ट नेशन्स के समर्थन में रैली
वैंकूवर(मलकीत सिंह)।कनाडा के एडमंटन शहर में फर्स्ट नेशन्स के समर्थन में और अल्बर्टा को कनाडा से अलग करने के लिए कराए जाने वाले संभावित जनमत संग्रह के विरोध में एक बड़ी रैली आयोजित की गई। यह रैली बुधवार को शहर के डाउनटाउन स्थित सर विंस्टन चर्चिल स्क्वायर में हुई, जहां लगभग 200 फर्स्ट नेशन्स नेता, समुदाय के सदस्य और समर्थक एकत्र हुए।
इस मौके पर बैनरों और झंडों के जरिए लोगों ने अपना कड़ा विरोध जताया और फर्स्ट नेशन्स के अधिकारों की रक्षा की मांग की। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि यह जमीन साझा समझौतों (ट्रीटी लैंड) के अधीन आती है और किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले उनके अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
अधिकारियों के मुताबिक यह रैली उस समय हुई है जब इस मामले से संबंधित अदालती सुनवाई का दूसरा दिन चल रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







