Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

कनाडा को लेकर Donald Trump ने कर दिया है बड़ा ऐलान, दे डाली है ये चेतावनी भी | Parmarth TV

कनाडा को लेकर Donald Trump ने कर दिया है बड़ा ऐलान, दे डाली है ये चेतावनी भी | Parmarth TV

कनाडा को लेकर Donald Trump ने कर दिया है बड़ा ऐलान, दे डाली है ये चेतावनी भी | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत सहित कई देशों पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपना लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी ग्ल्फस्ट्रीम के साथ भेदभाव करने का आरोप लगा कर टैरिफ की धमकी दी है।

इससे अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा ने जानबूझकर और गैरकानूनी तरीके से ग्ल्फस्ट्रीम के 500, 600, 700 और 800 सीरीज के जेट विमानों को सर्टिफिकेशन देने से इनकार किया है। उन्होंने इस रवैये को अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण करार दिया।

इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका अब कनाडा में बने बॉम्बार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस विमानों समेत सभी कनाडाई विमानों का प्रमाणन रद्द (डी-सर्टिफाई) कर रहा है। उन्होंने ये भी बोल दिया कि उनका यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक ग्ल्फस्ट्रीम जेट विमानों को कनाडा की ओर से पूर्ण प्रमाणन नहीं मिल जाता।

दोनों देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों पर पड़ सकता है प्रभाव

वहीं दूसरी बार अमेरिका राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी चेतावनी दे डाला है कि अगर कनाडा ने तुरंत इस स्थिति को नहीं सुधारा तो अमेरिका कनाडा से आयात होने वाले सभी विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा। विशेषज्ञों ने माना डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। उनका मानना है कि ये विवाद केवल विमानन उद्योग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दोनों देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

PC:ipsos
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News