Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

चीनी युवक भारतीय महिला से मारपीट का दोषी करार | Parmarth TV

चीनी युवक भारतीय महिला से मारपीट का दोषी करार | Parmarth TV

Indian woman assaulted :- सिंगापुर में चीनी मूल के एक युवक को कोविड-19 महामारी के दौरान कार्यालय की तरफ जा रही एक भारतीय महिला को ठीक तरीके से मास्क न पहनने पर अपशब्द कहने और उसके साथ मारपीट करने के मामले में मंगलवार को दोषी करार दिया गया। 32 वर्षीय वोंग जिंग फोंग ने मई 2021 में चो चू कांग में नॉर्थवेल परिसर के पास 57 साल की हिंडोचा नीता विष्णुबाई के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया था।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, वोंग को आगामी 31 जुलाई को सजा सुनाई जा सकती है। सुनवाई के दौरान विष्णुबाई ने अदालत में गवाही दी कि वह तेजी से चो चू कांग स्टेडियम की तरफ जा रही थी, जहां वह एक फास्टफूड रेस्तरां में काम करती थी और इस दौरान उसने अपना मास्क नाक से नीचे खिसका रखा था। गवाही के मुताबिक, स्टेडियम की तरफ जाते समय वोंग और उसकी मंगेतर ने विष्णुबाई को पीछे से आवाज लगाई और जब उसने पीछे मुड़कर देखा, तो दोनों ने उससे मास्क ऊपर करने कहा।

सिंगापुर में कोविड-19 महामारी के दौरान तेजी से चलना उन गतिविधियों में शामिल था, जिस दौरान नाक-मुंह को मास्क से ढंकने से छूट मिली हुई थी।

अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा कि विष्णुबाई ने वोंग और उसकी मंगेतर को समझाया कि वह तेजी से चल रही है, जिससे उसे बहुत पसीना आ रहा है और उसकी सांस भी फूल रही है।

अभियोजन के मुताबिक, वोंग और उसकी मंगेतर ने विष्णुबाई को फटकार लगाई तथा उसके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। विवाद को शांत करने के लिए विष्णुबाई ने दोनों से कहा कि ‘भगवान आपका भला करे’ और आगे बढ़ने लगी। लेकिन वोंग ने गुस्से में विष्णुबाई के सीने पर एक के बाद एक कई मुक्के जड़ दिए, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद वोंग अपनी मंगेतर के साथ वहां से चला गया।

विष्णुबाई ने गवाही दी कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने उसे उठाया और उसकी बाईं कलाई पर आई चोट पर पट्टी लगाई। विष्णुबाई ने उसी शाम पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई के दौरान वोंग ने कहा कि विष्णुबाई का लहजा आक्रामक और व्यंग्यात्मक था। उसने आरोप लगाया कि विष्णुबाई ने उसे और उसकी मंगेतर को अपशब्द कहे, जिसके जवाब में उसने उसे धक्का दे दिया। वोंग ने माना कि उसने विष्णुबाई को अपशब्द कहे। (भाषा)

Trending News