Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Budh Gochar: बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मीनारायण योग, 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Budh Gochar: बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मीनारायण योग, 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस के दिन बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश हुआ था। वृश्चिक राशि में अभी शुक्र भी गोचर कर रहे हैं। ऐसे में एक ही राशि में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन गया है। दीपावली पर बन रहे इस योग से चार राशियों के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 31 Oct 2024 08:51:24 AM (IST)

Updated Date: Thu, 31 Oct 2024 03:05:03 PM (IST)

कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को बुध का वृश्चिक राशि में हुआ था गोचर। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वृषभ राशि से सप्तम योग बन रहा है जो वैवाहिक जीवन का सुख देगा।
  2. मिथुन राशि के जातकों को भी लक्ष्मी नारायण योग का लाभ मिलेगा।
  3. कर्क राशि के जातकों के लिए बिजनेस में लाभ कमाने का समय है।

ग्वालियर(Lakshmi Narayan Yoga)। दीपावली पर इस बार अद्भुत संयोग बना है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि मंगलवार को बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश हो गया। इसमें पहले से ही शुक्र गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य सुनील चौपड़ा ने बताया कि मिथुन, कर्क समेत कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।

इन राशियों को जातकों पर होगी देवी लक्ष्मी की कृपा

वृषभ राशि

वृषभ राशि से सप्तम योग बन रहा है जो वैवाहिक जीवन का सुख देगा। जीवनसाथी के साथ चलती आ रही अनबन पर विराम लगेगा और सिंगल लोगों की मुलाकात अपने प्यार के साथ हो सकती है। वहीं कार्यस्थल की बात करें, तो पदोन्नति के योग दिख रहे हैं, जिससे कि कमाई मे वृद्धि होगी।

naidunia_image

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भी लक्ष्मी नारायण योग का लाभ मिलेगा। इस योग के प्रभाव से विरोधियों और शत्रुओं को आसानी से पराजित कर पाएंगे। साथ ही आय के नए रास्ते खुलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सेहत से जुड़ीं परेशानियां खत्म होगी और आपकी सेहत में सुधार होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बिजनेस में लाभ कमाने का समय है। आपकी सोची हुई योजनाएं कामयाब होती जाएंगी, जिससे कि आपको खुशी का अनुभव होगा। लव लाइफ में खुशियां ही खुशियां मिलेंगी। सुख और संतान की तरफ से खुशियां मिलेंगी।

naidunia_image

वृश्चिक राशि

भौतिक सुख बढ़ेगा बिजनेस में बंपर कमाई होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। नया वाहन, घर या फिर सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम की प्राप्ति होगी। उपहार मिलने से मन खुश रहेगा।

Trending News