Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

आरक्षण में कोटे के बंटवारे को लेकर Mayawati ने दिया बड़ा बयान, कहा- भाजपा व कांग्रेस एक ही थाली के… | Parmarth TV

आरक्षण में कोटे के बंटवारे को लेकर Mayawati ने दिया बड़ा बयान, कहा- भाजपा व कांग्रेस एक ही थाली के… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आरक्षण में कोटे के बंटवारे को लेकर भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आज इस संबंध में सोशल मीडया के माध्यम से बड़ी बात ही है। मायावती आरक्षण को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। वह इससे पहले भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुकी हैं। 

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस संबंध आज ट्वीट किया कि देश के करोड़ों शोषित व उपेक्षित दलितों के आरक्षण विरोधी तथा उनकी आपसी एकता की दुश्मन जातिवादी पार्टियों द्वारा आरक्षण में कोटे के बंटवारे के प्रति सक्रियता से यह साबित है कि भाजपा व कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं तथा उनसे समाज व संविधान को खतरा घटा नहीं बल्कि बढ़ा है।

इसे बताया आरक्षण को निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने के षडयंत्र का नया प्रयास 

मायावती ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार के बाद अब तेलंगाना व कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा भी दलितों को बांटने के लिए उनके आरक्षण के भीतर आरक्षण की नई व्यवस्था को आपाधापी में लागू करने का फैसला वास्तव में आरक्षण को निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने के इनके जारी षडयंत्र का नया प्रयास है। 

भाजपा, कांग्रेस व सपा को मायावती ने बताया जातिवादी पार्टियां

मायावती ने इस संबंध में आगे लिखा कि एससी, एसटी व अन्य उपेक्षितों की राजनीतिक शक्ति को खतरा मानने वाली भाजपा, कांग्रेस व सपा जैसी जातिवादी पार्टियों के विभाजनकारी इरादों व इनके साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से भी अति-सावधानी जरूरी ताकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का कारवाँ कमजोर ना होकर मजबूत बना रहे। 

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News