इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि उनकी आज से शुरू हो रही संयुक्त राष्ट्र की जनरल डिबेट में ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात हो सकती है। 28 सितंबर तक ये डिबेट न्यूयॉर्क में होगी। इस बैठक में 193 सदस्य देशों के नेता या वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस बार अमेरिका और ईरान के राष्ट्रपतियों की संभावित मुलाकात पर पूरे विश्व की नजर रहेगी। डोनाल्ड ट्रंप से जंग के बीच बोल चुके हैं कि वह ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए तैयार हैं। दोनों नेता ऐसे समय एक ही शहर में होंगे, जब दोनों देशों के बीच करीब सात महीने से युद्ध चल रहा है।
ऐसे में दोनों के बीच संभावित बातचीत को अहम माना जा रहा है। इस डिबेट में संयुक्त राष्ट्र के लगभग सभी सदस्य देश एक ही मंच से दुनिया के सामने अपनी बात रखते हैं। हर साल सितंबर में इन देशों के नेता या वरिष्ठ प्रतिनिधि न्यूयॉर्क में आयोजित डिबेट में हिस्सा लेते हैं।
PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







