Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

Budhvar ke Upay: बुधवार को करें ये उपाय, गजानन कृपा से रुके काम होंगे पूरे

Budhvar ke Upay: बुधवार को करें ये उपाय, गजानन कृपा से रुके काम होंगे पूरे

कहते हैं कि बुधवार को कुछ खास शुभ काम करने से आपके घर में बरकत आएगी। अपनी बुद्धि तेज करने, दूसरे रुके हुए काम निपटाने और भगवान गणेश को खुश करने के लिए…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 05:43:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 05:50:35 PM (IST)

बुधवार के कारगर उपाय।

HighLights

  1. बुधवार को नहाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  2. या आप चाहें तो दुर्गा चालीसा भी पढ़ सकते हैं।
  3. बुधवार को दुर्गा चालीसा पढ़ने से डर दूर होता है

धर्म डेस्‍क। शास्त्रों में कहा गया है कि आध्यात्मिक नजरिए से बुधवार गणेश जी को और ज्योतिषीय नजरिए से बुधवार बुध ग्रह को समर्पित है। कहा जाता है कि बुधवार को कुछ खास शुभ काम करने से आपके घर में बरकत आएगी। अपनी बुद्धि तेज करने, दूसरे रुके हुए काम निपटाने और भगवान गणेश को खुश करने के लिए, आइए जानते हैं बुधवार को किए जाने वाले कुछ खास उपाय।

बुधवार को नहाने के बाद या शाम को दीपक जलाते समय दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। या आप चाहें तो दुर्गा चालीसा भी पढ़ सकते हैं। कहा जाता है कि बुधवार को दुर्गा चालीसा पढ़ने से डर दूर होता है और सभी परेशानियां भी दूर होती हैं।

1. गाय को हरा चारा खिलाएं

शास्त्रों में बुधवार को गाय की सेवा करना बहुत शुभ माना गया है। गाय का संबंध बुध ग्रह से है, इसलिए इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। कहा जाता है कि गाय को हरा चारा खिलाने से सभी देवता आपसे खुश होते हैं और आपको सुख-समृद्धि मिलती है।

2. किन्नरों को ये चीजें दान करें

बुधवार के दिन किन्नरों को दान करना सबसे शुभ माना जाता है। आप चाहें तो इस दिन किन्नरों को आटा दान करें या फिर हरी चूड़ियां और कपड़े भी दान कर सकते हैं। जो शादीशुदा महिलाएं इस दिन किन्नरों को दान करती हैं, उनके पति की उम्र लंबी होती है और दोनों के बीच प्यार बना रहता है।

3. इस मंत्र का जाप करें

बुध ग्रह को खुश करने और अपनी राशि में अनुकूल बनाने के लिए बुधवार के दिन कम से कम 108 बार ओम बं बुधाय नमः या ओम ब्रं ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नमः मंत्र का जाप करें। इसके साथ जाप पूरा करने के बाद मंदिर या जरूरतमंदों को मूंग दान करें।

4. कन्‍याओं को यह चीज दें

बुधवार के देवता बुध माने जाते हैं और ज्योतिष में बुध को कन्या राशि का स्वामी माना जाता है। इसलिए बुधवार के दिन लड़कियों को खास सम्मान देना चाहिए। बुधवार के दिन छोटी लड़कियों को कपड़े, गहने या पेंसिल गिफ्ट में देने चाहिए। इसके साथ ही उन्हें इज्ज़त से बुलाकर मिठाई या खीर खिलानी चाहिए और उनके पैर छूने चाहिए।

5. बहनों और मौसी से आशीर्वाद लें

ज्योतिष में बहन, मौसी और बेटियों को भी बुध से संबंधित माना जाता है। कहा जाता है कि बुधवार के दिन इन सभी से आशीर्वाद लेने की कोशिश करनी चाहिए। अगर हर बुधवार ऐसा करना मुमकिन न हो तो कम से कम उनसे फोन पर बात करके आशीर्वाद जरूर लें। इससे भी आपको बुध का आशीर्वाद मिलता है।

दुर्गा सप्तशती पढ़ते समय कौन-से कपड़े पहनने चाहिए?

naidunia_image

Trending News