विभिन्न देशों से 16 पंजाबी एनआरआई ने साझा की अपनी समस्याएं
वैंकूवर, (मलकीत सिंह)।पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा बीते दिन विभिन्न देशों में रह रहे पंजाबियों की समस्याओं को ऑनलाइन लाइव कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनने और उनका समाधान करवाने के उद्देश्य से आयोजित की गई एनआरआई मिलनी की विदेशों में भी भरपूर सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ऑनलाइन बैठक के दौरान कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अन्य कई देशों में रह रहे 16 पंजाबी एनआरआई ने अपनी समस्याओं का विवरण साझा किया, जिन्हें कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह तथा वहां मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा बड़े ध्यान से सुना गया। इस दौरान प्रत्येक मामले को नोट करते हुए आने वाले दिनों में ऐसी समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का भरोसा भी दिलाया गया।
समाज भलाई कार्यों के लिए प्रयासरत चढ़दीकला ब्रदर्स वेलफेयर एसोसिएशन के डायरेक्टर जसविंदर सिंह दिलावरी और उनकी पूरी टीम द्वारा एनआरआई लोगों के मसलों के समाधान के लिए पंजाब सरकार द्वारा ऑनलाइन एनआरआई बैठकों की शुरू की गई इस विशेष मुहिम की भरपूर सराहना की गई है।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







